मुज़फ्फरनगर के ब्लॉक शाहपुर, तहसील बुढ़ाना स्थित स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, ग्राम पंचायत काकड़ा में 100 दिवसीय सघन टी.बी. उन्मूलन एवं जनजागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन बाल कल्याण समिति से डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया।
यह अभियान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता और डॉ. राजीव कुमार द्वारा छात्राओं को टी.बी. के प्रति जागरूक किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजुला मलिक ने छात्राओं को शपथ दिलाई। बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार और डॉ. राजीव कुमार द्वारा निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रवक्ता मीनाक्षी, अंजलि, काजल, रवीना, आफरीन और सदफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।















