औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को लेकर लघु उद्योग भारती और चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्रदर्शन

अलवर में लघु उद्योग भारती और चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में बिजली व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ आज काली मोरी स्थित बिजली विभाग कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग करते हुए विभाग को ज्ञापन भी सौंपा।

संगठन के प्रतिनिधि शशांक झलानी ने बताया कि मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र और ओल्ड एरिया अलवर की औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, जहां सैकड़ों की संख्या में औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली कटौती, ट्रांसफॉर्मर फेल होना और लाइन फॉल्ट जैसी समस्याओं के कारण इन इकाइयों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट मांग रखी कि पुरानी झज्जर लाइन और जर्जर ट्रांसफॉर्मर को तुरंत बदला जाए, बिजली कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए और तकनीकी खामियों को प्राथमिकता से ठीक किया जाए।

उद्योगपतियों का कहना था कि खराब बिजली व्यवस्था से न केवल उत्पादन प्रभावित हो रहा है, बल्कि श्रमिकों की रोज़ी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में उद्योगपति, कर्मचारी और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपने हक के लिए आवाज़ बुलंद की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts