करंट से किसान की दर्दनाक मौत।

अलवर खैरथल थाना क्षेत्र के रसगण गांव में  खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान बिजेंद्र पुत्र जसवंत सिंह निवासी रसगण के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार वह खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था।

तभी अचानक किसी विद्युत उपकरण की चपेट में आ गया और करंट लगने से अचेत होकर गिर पड़ा।घटना की सूचना पास ही खेत में मौजूद ज्वाला सहाय ने परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में बिजेंद्र को खैरथल के सैटेलाइट अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।बिजेंद्र की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

परिवार खेती-बाड़ी पर ही निर्भर है।परिजनों ने खैरथल थाने में रिपोर्ट दर्ज करई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts