शामली: पुलिस मुठभेड़ में एक चोर घायल, दूसरा गिरफ्तार; चोरी का सामान, नगदी और हथियार बरामद

थाना थानाभवन क्षेत्र के मोहल्ला सैय्यादान में दुकानों के बाहर से सामान चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है।

पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कसाना की टीम ने अहमदपुर पुलिया के पास एक चोर को मुठभेड़ में घायल कर पकड़ा, जबकि दूसरा चोर मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों शौकीन पुत्र गुलजार और आरिफ पुत्र जब्बार, निवासी मालीपुर, थाना रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर के कब्जे से चोरी किया गया बादाम का कट्टा, 8000 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts