भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना खालापार पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना गया और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जनता की जनसमस्याओं को गहराई से समझते हुए, ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे व्यक्तिगत रूप से मौके पर जाकर सभी शिकायतों का निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों की जांच को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए गए। महोदय ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान हो और कोई भी शिकायत अनदेखी न रहे।साथ ही, महोदय ने साइबर अपराध और साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से उपस्थित जनता को साइबर अपराध से बचने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे आम नागरिक अपने व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं और साइबर ठगी से खुद को बचा सकते हैं।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल, प्रभारी निरीक्षक खालापार श्री महावीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।इस तरह के समाधान दिवस का आयोजन जनता और पुलिस के बीच संवाद और विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को तत्काल और प्रभावी रूप से हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।















