मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर कचहरी स्थित कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ माननीय जिला न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी द्वारा पूजा अर्चना और फीता काटकर किया गया। अपर जिला जज और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रितेश सचदेवा ने माननीय न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी को फूलों का बुके देकर स्वागत किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी बैंकों के स्टाल लगाए गए हैं, जहाँ लंबित और बकायेदार बैंकों के कर्ज का निस्तारण किया जाएगा। जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने भी जिला जज को बुके देकर स्वागत किया और जेल परिसर की ओर से बंदी महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया। यह राष्ट्रीय लोक अदालत आज शाम 5:00 बजे तक चलेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts