भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना स्थित मेपल्स एकेडमी में हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा जी द्वारा हिंदी विषय के अध्यापकों को सम्मानित करके की गई। इस अवसर पर एक कवि सम्मेलन और अंतर सदन एकल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाभारत के प्रमुख किरदारों का अभिनय प्रस्तुत किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
इसके अलावा निबंध लेखन और कविता पाठ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था, और 1953 से हिंदी दिवस के रूप में यह दिन मनाया जाता है। उप-प्राचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव ने हिंदी के वैश्विक सम्मान और भारत की पहचान के रूप में इसके महत्व पर विचार व्यक्त किए।















