बघरा में होने वाली मजलिस की तैयारियों की अधिकारियों ने दरगाहै आलिया पहुंचकर की समीक्षा।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। बघरा जिला प्रशासन ने विश्व प्रसिद्ध दरगाहै आलिया बघरा मजलिस आयोजन तैयारियों की समीक्षा की,बघरा में प्रशासनिक अधिकारियों ने दरगाहै आलिया बघरा पहुंचकर 6 जून से शुरू हो रहीं चार दिवसीय मजलिस की तैयारियों की समीक्षा की,यह मजलिस 6 जून से 9 जून तक सम्पन्न होगी,एसडीएम सदर परमानंद झा, सीओ फुगाना डॉक्टर रविशंकर ने विभागों के अधिकारियों के साथ दरगाहै आलिया के पदाधिकारियो दरगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी निसार, सचिव इमरान अली, संयुक्त सचिव हाजी ज़हीर और जनरल सदस्यो की साथ मीटिंग की,अधिकारियों ने मजलिस के दौरान जुटाई गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए,एसडीएम परमानंद झा ने नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को सफाई, पेयजल व्यवस्था जुटाने, आपूर्ति विभाग को जायरीनों के आवागमन के संपर्क मार्ग तत्काल दुरुस्त कराने और समस्त व्यवस्था सुचारु कराने के निर्देश दिए। सी ओ फुगाना डॉक्टर रविशंकर ने कहा कि तापमान अधिक बढा हुआ है, पानी की व्यवस्था अधिक से अधिक होनी चाहिए पार्किंग में भी जल के टैंक रखे जाए,उन्होंने जायरीनों को सुरक्षित आवागमन के लिए पुलिस चौकी बनाने और समस्त सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर सचिव इमरान अली,हाजी ज़हीर, रियासत अली, शराफत अली,इंजीनियर आरिफ,भूरा आदि मौजूद रहे ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts