ग्राम योगेंद्र नगर के सोलानी नदी तट (डुंडी घाट) पर अस्थाई पुल के वैकल्पिक उपायों को लेकर जिला पंचायत विभाग, ड्रेनेज विभाग, पीडब्ल्यूडी, तहसील और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों एवं किसानों से सुझाव लिए गए। बैठक में सघन विचार-विमर्श के बाद अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि जल्द से जल्द आवश्यक समाधान निकाला जा सके।















