बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि दी।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण किया और उन्हें माल्यार्पण किया। इस मौके पर रामधुन का गायन किया गया और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा, समग्र शिक्षा और मध्यान्ह भोजन सेल के सभी कर्मचारी शामिल हुए। इसके अलावा, जिला व्यायाम शिक्षक राकेश राठी, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत सिंह राठी, और एआरपी मोनिका राठी भी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts