भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर में 2 अक्टूबर को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस पर कलेक्ट्रेट में उनके चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी और शास्त्री जी के त्याग, आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि इन महान नेताओं के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस कार्यक्रम में अन्य अधिकारियों ने भी गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन और सिद्धांतों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने सत्य, त्याग, और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को विकास की ओर अग्रसर करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

















