इजराइल और लेबनान के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है जहां पर इजराइल के हमले से बौखलाए ईरान ने इजराइल के तेल अवीव पर 200 से अधिक मिसाइलें दाग दी। इस हमले से जहां पर इजराइल दहल गया है वहीं पर भारत में इसका असर तेज हुआ है। इजराइल में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के नजरिए से भारतीय एम्बेसी ने ऐहतियाती एडवाइजरी जारी की है वहीं पर भारतीयों को सुरक्षित जगह पर रहने का आग्रह किया है।
भारतीयों की सुरक्षा के लिए जारी किए नंबर
आपको बताते चलें कि, इजराइल के हमले की वजह से देश पर बड़ा संकट गहराया है इस में नागरिकों के साथ ही भारतीय नागरिकों को भी खतरा हो सकता है इसे देखते हुए भारत ने कहा है कि इजरायल में भारतीय एम्बेसी वहां के अधिकारियों से लगातार संपर्क में है एयर हालत पर नजर रखी जा रही है। भारत ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इजरायल में 32 हजार भारतीय रह रहे हैं। खबर है कि ईरान के मिसाइल हमले से पहले सभी नागरिक बम शेल्टर्स में चले गए हैं। इसके अलावा सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए भी आग्रह किया गया है।















