नीतीश ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन,

बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया. गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा जदयू के वरिष्ठ नेता नामांकन कार्यक्रम में शमिल हुए. इसके बाद सभी नेता विधानसभा से निकल गए. वहीं गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे चुके हैं.इससे पहले बिहार पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया. इस दौरान कुछ देर तक दोनों दिग्गज नेताओं के बीच बातचीत हुई. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ विधानसभा पहुंचे. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता पहले ही विधानसभा भी पहुंचे थे.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts