कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, घर में घुसकर चाकू मारकर किया कत्ल.

कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Nancy Grewal की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात कनाडा के Windsor शहर में मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुई। जानकारी के अनुसार हमलावर घर में घुसा और नैन्सी पर चाकू से कई वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार घायल हालत में नैन्सी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी Michael Pearce ने बताया कि 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल पर उनके घर के अंदर हमला किया गया था और पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।नैन्सी ग्रेवाल कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 12 हजार फॉलोअर्स थे और वह अक्सर पंजाब के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती थीं। भारत और कनाडा के बीच बढ़ते तनाव पर भी उन्होंने कई वीडियो बनाए थे।

बताया जा रहा है कि नैन्सी अपने वीडियो में खालिस्तानी गतिविधियों की खुलकर आलोचना करती थीं। उन्होंने सांसद Amritpal Singh, अकाली दल नेता Bikram Singh Majithia और डेरा ब्यास प्रमुख Gurinder Singh Dhillon समेत कई मुद्दों पर बेबाक राय रखी थी। इसी वजह से कट्टरपंथियों पर इस हत्या को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।हत्या से कुछ दिन पहले नैन्सी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने Akal Takht के जत्थेदार पर विवादित टिप्पणी की थी और एक व्यक्ति के बयान का समर्थन करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। यह वीडियो उनकी हत्या से करीब छह दिन पहले पोस्ट किया गया था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts