गुजिया के बाद बच गया मावा? इन स्वादिष्ट मिठाइयों में करें इस्तेमाल.

होली जैसे त्योहार पर घर में तरह-तरह की मिठाइयां बनती हैं और उनमें सबसे खास होती है गुजिया. खुशबूदार मावा, सूखे मेवे और मीठी भरावन से तैयार की गई गुजिया हर घर की शान होती है. लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि गुजिया बनाने के बाद मावा बच जाता है और समझ नहीं आता कि उसका क्या किया जाए. कई लोग इसे फ्रिज में रख देते हैं और बाद में वह खराब भी हो सकता है.लेकिन क्या आप जानते हैं कि बचे हुए मावा से आप गुजिया के अलावा भी कई चीजें बना सकती हैं.दरअसल, मावा यानी खोया एक ऐसी सामग्री है जिससे कई तरह की स्वादिष्ट मिठाइयां और डेजर्ट तैयार किए जा सकते हैं.इसकी मलाईदार बनावट और हल्की मिठास किसी भी रेसिपी का स्वाद दोगुना कर देती है. अगर आपके घर में भी गुजिया बनाने के बाद मावा बच गया है, तो उसे फेंकने की बजाय आप उससे नई-नई मिठाइयां बना सकती हैं. चलिए जानते हैं बचे मावा से बनाने वाली चीजों की रेसिपी.

मावा बर्फी बना लीजिए

बचा हुआ मावा हो तो सबसे आसान और स्वादिष्ट ऑप्शन है मावा बर्फी. इसके लिए मावा को कढ़ाई में हल्का-सा भून लें, फिर उसमें स्वादानुसार चीनी और थोड़ा-सा इलायची पाउडर मिला दें. जब मिश्रण गाढ़ा होकर एकसार हो जाए, तो इसे घी लगी प्लेट में फैलाकर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें. ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लें और पिस्ता डालकर सर्व करें.

मावा लड्डू बनाना भी आसान

मावा से झटपट लड्डू भी बनाए जा सकते हैं. हल्का भुना हुआ मावा लें, उसमें पिसी चीनी, कटे हुए मेवे और थोड़ा-सा घी मिलाएं. चाहें तो नारियल बुरादा भी डाल सकती हैं. मिश्रण को अच्छे से मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें. यह स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान होते हैं.

मावा पराठा करें ट्राई

अगर मीठे के साथ कुछ अलग ट्राई करना चाहें, तो मावा पराठा बना सकती हैं. मावा में थोड़ा चीनी पाउडर और इलायची मिलाकर इसे आटे की लोई में भरें और हल्के हाथों से बेल लें. तवे पर घी लगाकर सुनहरा होने तक सेकें. यह नाश्ते या शाम की चाय के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है.

मावा हलवा भी बना सकती हैं

मावा से झटपट हलवा भी तैयार किया जा सकता है. कढ़ाई में थोड़ा घी गर्म करें, उसमें मावा डालकर भूनें. फिर चीनी और थोड़ा दूध मिलाकर पकाएं, जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. ऊपर से मेवे डालकर गरमागरम सर्व करें. यह मिठाई कम समय में तैयार होकर खास स्वाद देती है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts