भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा मतदाताओं का विश्वास कार्यकर्ताओ की मेहनत रंग लाई सभी का आभार।
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद हरेंद्र मलिक के विजयी होने पर पूरे जनपद में जश्न का माहौल है।समाजवादी पार्टी सहित इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में उत्साह लगातार नजर आ रहा है। आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारी नेताओं द्वारा नवनिर्वाचित सांसद हरेंद्र मलिक का पुनः जोरदार स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत तथा जनता द्वारा विश्वास से यह बड़ी कामयाबी के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में नजर आई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कुशल नेतृत्व क्षमता कुशल चुनावी रणनीति पर उनको बधाई के साथ आभार व्यक्त करते हैं। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा मुजफ्फरनगर की जनता के विश्वास से मिली कामयाबी पर आभार जताया। नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व उनकी जनहितकारी नीतियों विचारों व संघर्ष पर विश्वास करके मतदाताओं द्वारा जो सम्मान उनको जीत के रूप में दिया गया है। उनकी उम्मीदों विश्वास के अनुसार क्षेत्र को नई पहचान दी जाएगी नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद हरेंन्द्र मलिक ने समाजवादी पार्टी सहित कांग्रेस आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं की मेहनत पर उनको बधाई देते हुए कहा कि हर दुख सुख में वह उनके साथ डटकर खड़े रहेंगे। प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, राजकुमार यादव, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,वरिष्ठ सपा नेता विनय पाल प्रमुख, समाजवादी युवजन सभा जिला अध्यक्ष कपिल मलिक, सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक ने सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार जताया। प्रेस वार्ता कार्यक्रम में सपा युवजन सभा जिला महासचिव आशीष त्यागी,सपा अल्पसंख्यक सभा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, इमलाक प्रधान,सपा सभासद अन्नू क़ुरैशी, सुंदर सिंह,हसीब राणा, सत्तार मंसूरी,पूर्व सभासद नौशाद क़ुरैशी, युवा सपा नेता सलमान त्यागी,हुसैन राणा,नदीम मुखिया, नवेद रंगरेज सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















