मुंबईः सिलेंडर विस्फोट से 9 घायल

मुंबई के चेंबूर इलाके में बृहस्पतिवार को सुबह 7:30 बजे एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिससे 9 लोग घायल हुए. इसमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं. घायलों को गोवंडी इलाके के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, 23 मई को डोंबिवली की केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 10 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें से 4 शवों की शिनाख्त हो चुकी है. इस हादसे में 60 से अधिक लोग घायल हुए थे

मुंबई के चेंबूर इलाके में सुबह तकरीबन 7:30 बजे एक जोरदार ब्लास्ट हुआ। आस-पास के लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो एक घर से आग और धुआं नजर आ रहा था। चेंबूर में से सीजी गिडवानी मार्ग पर स्थित एक मंजिला मकान में एक एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ था। इसके बाद वहां आग लग गई। यही नहीं इस ब्लास्ट से इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस ब्लास्ट से 9 लोग बुरी तरह घायल हुए थे। जिसमें 2 नाबालिग हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी घायलों को गोवंडी इलाके में स्थित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया। घायलों का इलाज जारी है।वहीं डोंबिवली फैक्ट्री विस्फोट में मरे एक अन्य शव की शिनाख्त हो चुकी है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें से अब तक 4 शव की पहचान हो चुकी है। महाराष्ट्र के डोंबिवली में 23 मई को केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था। जिसमें 10 लोग मारे गए थे और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे। विस्फोट इतना भीषण था कि इससे घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और आसपास की कारें, सड़कें और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।

तीन शवों की पहचान पहले ही हो चुकी थी – जिसमें एक पुरुष और दो महिलाओं थे। शास्त्री नगर सिविक अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी दीपा शुक्ला ने पीटीआई को बताया कि डीएनए नमूने के आधार पर अब एक अन्य शव की पहचान विशाल पोडवाल के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि मृतक औद्योगिक क्षेत्र में प्रभावित कारखानों में से एक में काम करता था। बुधवार को उसकी पत्नी ने शव का दावा किया। उन्होंने बताया कि नौ अन्य दावेदारों (जिनके परिजन लापता हैं) के डीएनए नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा, विस्फोट स्थल पर मिले कुल 26 शवों को कल्याण डोंबिवली नगर निगम द्वारा जांच के लिए भेजा गया है और नतीजों का इंतजार है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts