मुजफ्फरनगर : पुलिस मुठभेड़ वांछित अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर/नगर राजू कुमार साव और थानाध्यक्ष कोतवाली नगर के नेतृत्व में शाहबुद्दीनपुर रोड चौराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कोतवाली नगर में दर्ज चार चोरी के मामलों में वांछित अभियुक्त न्याजूपुरा की ओर से आ रहा है। कुछ समय बाद पुलिस टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का संकेत दिया, लेकिन सवार ने भागने का प्रयास किया और अनियंत्रित होकर गिर गया।

खुद को घिरा पाकर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिससे अभियुक्त घायल हो गया। घायल अपराधी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts