एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने किया फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने ग्राम भायँगी, खतौली रूरल, नगर, गंगनहर सहित विभिन्न स्थानों पर लगाए गए फार्मर रजिस्ट्री कैंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जन सेवा केंद्रों का भी औचक निरीक्षण किया और किसानों की खतौनी एवं आधार कार्ड की जांच करते हुए मौके पर ही फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरा करवाया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने उपस्थित लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों को जागरूक कर जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा कराएं। इसके अलावा, उन्होंने स्वयं गांव की गलियों में पैदल घूमकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता के बारे में जानकारी दी और उन्हें जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया।एसडीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करने वाले सभी किसानों के लिए अब फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए किसानों को चार तरीकों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की सुविधा दी गई है—

  1. कैंप के माध्यम से: 2 दिसंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक जनपद के विभिन्न गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं। इसमें एक लेखपाल और कृषि, पंचायत, ग्राम्य विकास आदि विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। किसानों को अपने आधार कार्ड, लिंक मोबाइल नंबर और खतौनी की छायाप्रति के साथ कैंप में पहुंचना होगा। यह सेवा निःशुल्क उपलब्ध होगी।
  2. जन सेवा केंद्र (सीएचसी): किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर शासन द्वारा निर्धारित शुल्क देकर रजिस्ट्री करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, लिंक मोबाइल नंबर और खतौनी की छायाप्रति साथ लानी होगी।
  3. सेल्फ मोड: किसान upfr.agristack.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपने आधार कार्ड के माध्यम से लॉग इन कर स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  4. फार्मर सहायक यूपी ऐप: किसान Farmer Sahayak UP ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें साइन-अप कर आधार के माध्यम से लॉग इन करके वे अपनी और परिवार के अन्य किसानों की रजिस्ट्री कर सकते हैं।
  5. एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त रोक दी जाएगी। इसलिए सभी किसान जल्द से जल्द अपनी रजिस्ट्री सुनिश्चित कराएं।
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts