मुजफ्फरनगर : लायंस क्लब उन्नति ने मनाया वैलेंटाइन डे,

मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति ने अपनी मासिक फैमिली मीटिंग के दौरान वैलेंटाइन डे को उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य रेड और ब्लैक थीम में सजे-धजे नजर आए। कपल डांस, गुलाब भेंट और रोमांटिक बॉलीवुड गानों पर थिरकते हुए सभी ने प्यार का इज़हार किया।

मीडिया चेयरमैन और डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल कंसल ने जानकारी दी कि यह आयोजन क्लब की पारिवारिक एकता और आपसी प्रेम को मजबूत करने के लिए किया गया। क्लब अध्यक्ष मनीष बंसल ने कहा, “यह क्लब केवल एक संस्था नहीं, बल्कि हमारा परिवार है। सेवाकार्यों के साथ-साथ पारिवारिक मीटिंग भी हमें जोड़े रखती है और मनोरंजन का अवसर प्रदान करती है।”

इस शानदार आयोजन का संचालन लायन अर्चना जैन और लायन प्रतिभा बंसल ने किया। इस दौरान क्लब सदस्य डॉ. प्रवेश का जन्मदिन भी मनाया गया और सभी ने मिलकर केक काटा।

विशिष्ट सदस्य रहे मौजूद

इस सभा में प्रमुख रूप से डिस्ट्रिक कैबिनेट सेक्रेटरी सीए लायन अजय अग्रवाल, डिस्ट्रिक पदाधिकारी लायन रीना अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष लायन सीए मनीष बंसल, सचिव लायन अमित मित्तल, लायन अतुल ऐरन, लायन अमित गर्ग, लायन मनीष जैन, लायन नितिन गोयल, लायन राजेश मित्तल, लायन दिनेश गर्ग, लायन मुकेश गोयल, लायन निखिल मित्तल, लायन आकाश अग्रवाल, लायन शिशिर संगल, लायन डॉ. प्रवेश कुमार, लायन शिवांगी गर्ग, लायन वंदना मित्तल, लायन तनुजा ऐरन, लायन अंजू गोयल, अनुराधा मित्तल, रुचि संगल, नेहा गर्ग, अनुपमा कर्णवाल और प्रगति गोयल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

रात्रिभोज के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में क्लब द्वारा सभी सदस्यों के लिए रात्रिभोज की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। इस आयोजन ने क्लब के सदस्यों के बीच सौहार्द और एकता को और भी प्रगाढ़ कर दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts