खतौली तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित,

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी द्वारा तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुईं।

अधिकारीगण ने जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के शत-प्रतिशत समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय में समाधान सुनिश्चित करें, विशेषकर महिला अपराध संबंधी शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खतौली सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts