औरैया: संपूर्ण समाधान दिवस में 127 शिकायतें दर्ज, 12 का त्वरित निस्तारण

औरैया जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने तहसील अजीतमल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों की स्वयं संज्ञान लेकर स्थलीय जांच करें और समाधान की प्रक्रिया का फोटो/वीडियो साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करें। साथ ही, यदि किसी स्तर पर शिकायत डिफाल्टर होती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने आगाह किया कि यदि शिकायतों को सी श्रेणी में रखा गया या असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ, तो संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कार्रवाई की जाएगी।

प्रार्थिनी विमलेश कुमारी पत्नी सुरजीत सिंह, निवासी शास्त्री नगर बाबरपुर, ने शिकायत दर्ज कराई कि 2018 से उनका बिजली कनेक्शन विद्युत पोल से कटा हुआ है, लेकिन बिल लगातार आ रहा है, जबकि मीटर भी नहीं लगा है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को तत्काल कार्रवाई कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को निष्पक्ष व नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 127 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी अजीतमल हरिश्चंद्र, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश सिंह, तहसीलदार अजीतमल अविनाश कुमार, क्षेत्राधिकारी अजीतमल अशोक सिंह, नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व लेखपाल उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts