मुजफ्फरनगर: श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी महाराज के प्रथम प्रकाश पर्व का भव्य आयोजन

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर ।श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी महाराज के प्रथम प्रकाश पर्व के अवसर पर एक भव्य नगर कीर्तन और महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एसडी गर्ल्स इण्टर कॉलेज, गांधी कालोनी में शहीद बाबा दीप सिंह जी यूथ फाउंडेशन ट्रस्ट और जागदी जमीर मोर्चा के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस समारोह में प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी भी अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके स्वागत के लिए श्री गुरू सिंह सभा के पदाधिकारियों और आयोजकों ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। मनीष चौधरी ने गुरू ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष जाकर महान कीर्तन दरबार का आनंद लिया और ‘जो बोले सो निहाल’ के जयघोष के बीच मत्था टेककर नमन किया।

इस अवसर पर शहर के गांधी कालोनी गुरूद्वारा से एक भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होकर एसडी गर्ल्स इण्टर कॉलेज के परिसर में पहुंचा और वहां महान कीर्तन दरबार का रूप ले लिया। कार्यक्रम में रागी जत्थे और महिलाओं ने शबद कीर्तन और गुरबानी का प्रदर्शन किया, जिससे उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

मनीष चौधरी ने इस अवसर पर सिक्ख समाज को श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी महाराज के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व 1604 में अमृतसर में नवनिर्मित स्वर्ण मंदिर में श्री गुरू ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश समारोह की याद दिलाता है। मनीष चौधरी ने सिक्ख समाज की समाज सेवा और सहयोग की सराहना की और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए युवा मंडली की भी प्रशंसा की।

इस भव्य आयोजन में सैंकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बने।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts