मुजफ्फरनगर: बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरुआत, बच्चों को पिलाई गई विटामिन ए की खुराक

मुजफ्फरनगर में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरुआत की गई। इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया और मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ आभा आत्रे ने संयुक्त रूप से जिला महिला चिकित्सालय में किया। इस मौके पर नौ माह से पाँच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई।कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया ने बताया कि विटामिन ए बच्चों में कुपोषण को दूर करने और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में अत्यंत सहायक है। उन्होंने कहा कि विटामिन ए की नियमित खुराक से बच्चों को रतौंधी और अंधता जैसी आंखों की बीमारियों से बचाया जा सकता है। इसके साथ ही यह शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता को बेहतर बनाता है और दस्त तथा निमोनिया जैसी बीमारियों के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।डॉ तेवतिया ने यह भी स्पष्ट किया कि यह खुराक बच्चों को हर छह माह के अंतराल पर दी जाती है, जिससे पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में भी कमी लाई जा सके। इस अभियान के माध्यम से नौ माह से लेकर पाँच साल तक के सभी बच्चों को निर्धारित मात्रा में विटामिन ए की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस खुराक के लिए निर्धारित केंद्रों पर अवश्य लेकर आएं।इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ विक्रांत तेवतिया, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, यूनिसेफ डीएमसी तरन्नुम, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा और वीसीसीएम इमरान सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की बात कही।यह अभियान बच्चों के समग्र विकास और स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जिले में बाल मृत्यु दर को कम करने में प्रभावशाली साबित हो सकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts