मियावाकी तकनीक से रोपे गए एक हजार पेड़, इण्डियन पोटाश लिमिटेड में वृक्षारोपण महाअभियान

मुजफ्फरनगर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मैसेर्स इण्डियन पोटाश लिमिटेड, आसवानी, रोहाना कलां परिसर में वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत मियावाकी पद्धति से विभिन्न प्रजातियों के कुल एक हजार पौधों का रोपण किया गया। इस विशेष अवसर पर जिला आबकारी विभाग और श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रभारी आबकारी निरीक्षक अमित कुमार कुशवाह एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी शालू राणा की मौजूदगी ने अभियान को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। इस दौरान इण्डियन पोटाश लिमिटेड के विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। इसमें आसवनी के सहायक महाप्रबंधक भारत सिंह, मानव संसाधन एवं विधिक प्रमुख राकेश कुमार तिवारी, अग्नि एवं सुरक्षा के वरिष्ठ अधिकारी मोहित कुमार, सीबीजी यूनिट के सहायक प्रबंधक दिनेश बंसल शामिल रहे।इसके अलावा विवेक कुमार शर्मा, मनोज कुमार, संजीव सेठ, हरमिन्दर सिंह, विश्वजीत त्यागी, प्रदीप शर्मा, अशोक त्यागी (निजी सचिव) समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता को रेखांकित करते हुए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना के साथ पौधारोपण किया।मियावाकी पद्धति के तहत रोपे गए यह पौधे तेजी से वृद्धि करने में सक्षम होते हैं और जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं। इस तकनीक के प्रयोग से कम स्थान में भी घना जंगल विकसित किया जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने भविष्य में भी इसी तरह के पर्यावरणीय अभियानों को प्रोत्साहित करने की बात कही।वृक्षारोपण महाअभियान के जरिए इण्डियन पोटाश लिमिटेड ने न सिर्फ हरित वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई, बल्कि सामाजिक और संस्थागत सहभागिता का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts