बुढ़ाना। क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कला में वाहिद रंगरेज हुसैनपुर वालों की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने आए जिला पंचायत वार्ड नंबर 20 के भावी प्रत्याशी मुरसलीन कस्सार हुसैनपुरी ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि मुसलमानों को S.I.R फॉर्म को लेकर, भयभीत होने की कोई जरूरत नहीं है यह एक प्रक्रिया है जो भी बी एल ओ आपके घर पर फॉर्म देकर के गए हैं उन फॉर्म को अच्छी तरीके से भर दें जो भी आपके पास आईडी है 2003 की वोटर लिस्ट में आपका , मां बाप का नाम है या मूल निवास प्रमाण पत्र है पासपोर्ट वगैरह और भी बहुत सारी आईडी इसमें ऑप्शन दिए गए हैं उनको भरे और एक फॉर्म साइन करा कर अपने पास रखें और एक फॉर्म भरकर संबंधित अधिकारी को दें जागरूक बने और जिम्मेदार बने। उन्होंने कहा कि अपना और अपने आस-पड़ोस वालों का जिन लोगों पर फॉर्म भरना नहीं आता उनकी भी मदद करने की कोशिश करें। मुरसलीन कस्सार हुसैनपुरी ने प्रशासन से भी अपील की है की जो भी फॉर्म जमा करवा रहे हैं अधिकारी उनको भी ताकीद करें कि जनता से सही तरीके से संवाद स्थापित किया जाए और सबको जागरूक कर s.i.r फॉर्म को सही तरीके से भरवाए जाए।























































