मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज विकास भवन के सभागर में सीएम डैशबोर्ड, फैमिली आईडी और 50 लाख की परियोजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि जिन विभागों की प्रगति खराब रहती है, उसमें सुधार न हुआ, जिस कारण जनपद की रैंकिंग खराब होती है, तो संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने 50 लाख की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन परियोजनाओं का निर्धारित समय अवधि में निर्माण को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परियोजना को हो रहे निर्माण कार्य को समय-समय पर चेक किया जाए और प्रयोग होने वाली सामग्री को अवश्य चेक करते रहें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन परियोजना को समय अंतर्गत पूर्ण किया जाए और जो परियोजना पूर्ण हो गई है, उनको संबंधित विभाग को शीघ्र हैंड ओवर करें।जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी बनाए जाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से खंड विकास अधिकारियों तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर और नगर पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर फैमिली आईडी को बनाया जाए। इस कार्य में शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार सभी विभागों को अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि जनपद की प्रगति और विकास के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा और शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा।















