जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में उपजिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी ने चल रही बोर्ड परीक्षा का विभिन्न विद्यालयों में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी द्वारा परीक्षा केंद्र से संबंधित समस्त स्टाफ को परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन संपन्न कराने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल उपस्थित रहा।















