महाशिवरात्रि पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण, कांवड़ियों से शांतिपूर्ण यात्रा की अपील

शासन के दिशा निर्देशन और जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का स्थल भ्रमण कर जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने डुंडी घाटर, योगेंद्र नगर, जानसठ मार्ग पर संचालित कांवड़ शिविर संचालकों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने सफाई, शौचालय, शुद्ध पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

अंत में उन्होंने उपस्थित कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से कानून व्यवस्था का पालन करने और शांति पूर्ण तरीके से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करने की अपील की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts