7 नवंबर को काशी में मोदी, तीन वंदे भारत को द‍िखाएंगे हरी झंडी,

वाराणसी में पीएम नरेन्‍द्र मोदी 7 नवंबर को दो दिवसीय काशी यात्रा पर, बनारस स्टेशन से पहली बार प्रधानमंत्री दिखाएंगे तीन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा शुरू, प्रज्ञापारमिता की शिक्षा को अपने जीवन मे उतारने की जरूरत, वाराणसी में बि‍जली का कैश काउंटर फिनटेक एजेंसी को देने का विरोध आद‍ि खबरें चर्चा में बनी रहीं।

पीएम नरेन्‍द्र मोदी 7 नवंबर को दो दिवसीय काशी यात्रा पर, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

  • वाराणसी : पीएम नरेन्‍द्र मोदी आगामी सात नवंबर को दो दिवसीय काशी यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रात में वे बीएलडब्ल्यू में रात्रि विश्राम करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। अगले दिन सुबह दरभंगा के लिए प्रस्थान करेंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी काशी के विकास और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिससे क्षेत्र की प्रगति को गति मिलेगी। उनकी यह यात्रा स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाध‍िकारि‍यों के लिए महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी, जिसमें वे सीधे प्रधानमंत्री से संवाद कर सकेंगे।

बनारस स्टेशन से पहली बार प्रधानमंत्री दिखाएंगे तीन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

  • वाराणसी : वाराणसी और खजुराहो के बीच बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल शुक्रवार की रात रेलवे मंत्रालय ने जारी कर दिया। वहीं, गाड़ी संख्या- 26504/03 लखनऊ – सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या- 26462/61 फिरोजपुर – दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। खास यह है कि उक्त ट्रेनों का उद्घाटन बनारस (मंडुआडीह) स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किया जाएगा। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री खुद अपनी मौजूदगी में अपने संसदीय क्षेत्र को वंदे भारत जैसी नई ट्रेन की सौगात देंगे।
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts