शाहपुर में मोबाइल और नकदी चोर गिरफ्तार,

शाहपुर। थाना शाहपुर पुलिस ने मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने के एक वांछित आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान जुल्फकार उर्फ छोटू के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरनगर के बुढाना थाना क्षेत्र के ग्राम विज्ञाना का रहने वाला है।​थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को रसूलपुर जाटान जाने वाले रास्ते से धर दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और 10,000 रुपये नकद बरामद किए।
​गत 27 जून 2025 को बरवाला गांव के यानूस उर्फ यूनुस द्वारा दर्ज कराई गई एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी।जिसमें उनके घर से मोबाइल और नकदी चोरी होने की शिकायत की गई थी। इस मामले में थाने पर मामला दर्ज किया गया था।
​पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जुल्फकार का आपराधिक इतिहास भी है और वह पहले से ही एक अन्य मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts