मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में मिशन वंदे मातरम द ट्रस्ट और राउंड द टेबल क्लब ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,

मुजफ्फरनगर। समाजसेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल के तहत मिशन वंदे मातरम द ट्रस्ट और राउंड द टेबल मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह से आरंभ हुआ, जिसमें अब तक लगभग 50 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया है। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान शिविर दोपहर 3 बजे तक निरंतर जारी रहेगा।इस अवसर पर लोगों में सेवा भावना और उत्साह देखने योग्य रहा। रक्तदान करने वालों में मोनू, अरुण, अंकित कुमार, सुमित कुमार, मनीष कुमार यादव, मुकेश सिंह, गौरव बालियान, शुभम शर्मा, अभिषेक, सोनू कुमार, विकल कुमार शर्मा, अक्षय, रामबाबू, आशुतोष, बलदेव सिंह, निरंकार शर्मा, वरुण शर्मा, मोहित ग्रोवर, यशपाल सिंह, सुनील कुमार, रेखा चौधरी, कार्तिक गुप्ता, अनुभव गुप्ता, सुशील कुमार, लक्ष्मी नारायण चौधरी, प्रवेश, तेजपाल सिंह, अनु शुक्ला, हर्ष सिरोही, रवि राणा, जोगिंदर, विक्रांत, गुरनाम सिंह, संजीव कुमार, पिंटू, तारीख, वसीम, अंकित, शोभित, अवधेश कुमार, बालकिशन चौधरी, गुलशन कुमार पाल, अजय, धर्मेंद्र कुमार, अमित त्यागी, अंजू, सत्यम त्यागी और दक्ष सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।रक्त एकत्र करने के लिए लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज, मेरठ की विशेष टीम मुजफ्फरनगर पहुंची। टीम में डॉक्टर श्रेय, रश्मि, अंशुमान, दीपांशु, अनुराधा, अंजू और दाऊद शामिल रहे, जिन्होंने पूरे पेशेवराना तरीके से रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया। टीम के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजन न केवल ज़रूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी कार्य करते हैं।शिविर में मिशन वंदे मातरम ट्रस्ट की ओर से अनीता राठी, शुभम त्यागी, पुलकित अग्रवाल, लोकेश मल्हन, अमित त्यागी, पम्पी धनगर, रजत तोमर, प्रिंस मंडावर और देवेंद्र चौहान का विशेष योगदान रहा। सभी स्वयंसेवकों ने शिविर के संचालन, व्यवस्था और रक्तदाताओं के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आयोजकों ने बताया कि मिशन वंदे मातरम ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में “एक बूंद रक्त, एक नई जिंदगी” के संदेश को प्रसारित करना है। ट्रस्ट समय-समय पर इस प्रकार के रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज में मानवीयता और सहयोग की भावना को सशक्त बनाने का कार्य करता है।पुलिस लाइन में आयोजित यह रक्तदान शिविर न केवल मानवीयता का प्रतीक रहा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जब समाज एकजुट होकर कार्य करता है, तो कोई भी नेक कार्य असंभव नहीं। उपस्थित स्वयंसेवकों ने यह संदेश दिया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो एक जीवन को बचाने की शक्ति रखता है। इस प्रेरणादायक आयोजन की सराहना हर ओर की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts