शाहपुर। सोरम सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में तीज पर्व के उपलक्ष में मेहंदी प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वैदिक कन्या इंटर कॉलेज सोरम में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में साजिया ने प्रथम, प्राची ने द्वितीय तथा मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या संगीता देवी व प्रबंधक जयपाल सिंह ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए पुरस्कार वितरित किए।
इसी प्रकार शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में भी तीज उत्सव की धूम रही। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 8 की जेबा ने प्रथम, इरम ने द्वितीय, ईशा ने तृतीय तथा कक्षा 6 की इकरा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। केश सज्जा प्रतियोगिता में रोनिका प्रथम, स्वीटी द्वितीय और मुआविया तृतीय रहीं। प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने सभी को शुभकामनाएं दीं।राज एकेडमी शाहपुर में भी तीज उत्सव पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत व मेहंदी सज्जा में भाग लेकर कार्यक्रम को रंगीन बना दिया। प्रधानाचार्य सानिया मिर्जा व प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने सभी को तीज की शुभकामनाएं दीं। पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।















