ऑपरेशन सिंदूर में वीरता की मिसाल बने आनंद वीर, आतंकियों और पाक सैनिकों को किया ढेर

मुजफ्फरनगर

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा (सांबा, जम्मू-कश्मीर) पर हुए एक बड़े सैन्य अभियान में सीमा सुरक्षा बल की 125वीं बटालियन में तैनात सहायक उप निरीक्षक आनंद वीर ने अद्भुत साहस और वीरता का परिचय दिया। अग्रिम मोर्चे पर तैनात रहते हुए उन्होंने न केवल एक बड़ी घुसपैठ को नाकाम किया, बल्कि पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई बीएटी (बॉर्डर एक्शन टीम) कार्रवाई का भी मुंहतोड़ जवाब दिया। भारी दुश्मन गोलाबारी के बीच आनंद वीर ने जिस साहस, धैर्य और सैन्य कुशलता का प्रदर्शन किया, वह न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस सैन्य अभियान के दौरान उन्होंने 7 जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों, 3 पाकिस्तानी सैनिकों और 10 अन्य घुसपैठियों को मार गिराने में निर्णायक भूमिका निभाई। इसके साथ ही दुश्मन की कई महत्वपूर्ण चौकियों और हथियार भंडार को भी ध्वस्त कर दिया गया, जिससे सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी। उनकी इस वीरता ने न केवल सीमा सुरक्षा बल की गौरवशाली परंपराओं को कायम रखा, बल्कि जनपद मुजफ्फरनगर और विशेषकर उनके पैतृक गांव ककरौली का भी नाम रोशन किया।

आनंद वीर की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा को सम्मानित करने के लिए ग्राम ककरौली में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्राधिकारी भोपा डॉ. रवि शंकर ने उनकी वीरता की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे और सभी ने आनंद वीर की देशभक्ति, साहस और अनुकरणीय योगदान के लिए उनका अभिनंदन किया। समारोह का वातावरण राष्ट्रभक्ति और गौरव की भावना से ओतप्रोत रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts