मेघालय हनीमून पर गया नवविवाहित दंपति, पति की संदिग्ध हालात में मौत

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद दोनों हनीमून मनाने मेघालय पहुंचे। 23 मई को नोंग्रियाट गांव स्थित एक होमस्टे से चेकआउट करने के कुछ ही घंटों बाद राजा रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया। इसके बाद उसकी मौत की खबर सामने आई, जिसने पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया।

‘जल्दी मारो, मैं थक गई हूं’ — पत्नी के इशारे पर हुआ हमला?

जांच के दौरान जो बातें सामने आईं, वे हैरान करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि राजा की पत्नी सोनम ही इस पूरे मामले में मुख्य साजिशकर्ता हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, एक चश्मदीद ने बताया कि हमले के वक्त सोनम ने कहा, “जल्दी मारो, मैं थक गई हूं।” इस बयान से शक गहराया है कि सोनम ने किसी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी।

राजा पर किसने किया पहला वार? जांच में उलझी पुलिस

राजा पर पहला हमला किसने किया, इस सवाल का जवाब पुलिस अब तक नहीं ढूंढ़ पाई है। हालांकि, घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सोनम की कॉल डिटेल्स और मोबाइल लोकेशन की जांच की जा रही है।

बेवफाई और साजिश के धुंधले साये में उलझा हनीमून मर्डर केस

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि सोनम का किसी और से अफेयर था और वह शादी से पहले से ही राजा से छुटकारा पाने की योजना बना रही थी। इस मामले में प्रेम प्रसंग और हत्या की साजिश का कनेक्शन जुड़ता दिख रहा है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts