अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर में न्यायाधीश एवं अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में सचिव रितिश सचदेवा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं विधिक साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज, काज़ीखेड़ा जागाहेड़ी में किया गया। कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलंटर गौरव मालिक ने छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन आदि योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने महिला दिवस की थीम “त्वरित शुरुआत” के महत्व को बताया और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सम्मान के प्रति जागरूक किया।

सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों जैसे महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस प्रशासन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि की जानकारी दी गई। आगामी 8 मार्च को आयोजित होने वाली लोक अदालत के बारे में बताते हुए बैंक विवाद, विद्युत विवाद, जमीनी विवाद, पारिवारिक विवाद आदि मामलों का आपसी समझौते के तहत सरल व आसान निस्तारण करने की प्रक्रिया समझाई गई।

साइबर क्राइम से बचाव के लिए अनावश्यक लिंक, अनावश्यक एप्लीकेशन एवं अनजान व्यक्ति की कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी गई तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने का सुझाव दिया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य सविता ने अतिथियों का सम्मान किया और इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बार-बार आयोजित करने का आग्रह किया। उन्होंने छात्राओं को मर्यादित जीवन जीने, समाज में अच्छे कार्य करने, लक्ष्य बनाने और दृढ़ निश्चय के साथ उन्हें प्राप्त करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर पैरा लीगल वॉलंटर धनीराम सहित शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts