मुजफ्फरनगर में गौआश्रय स्थलों का निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं

मुजफ्फरनगर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कुशल निर्देशन में पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर, डॉ. अजय कुमार द्वारा अस्थायी गौआश्रय स्थल मुझेरा और कान्हा गोशाला, मीरापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। गौआश्रय स्थल पर भूसा, स्वच्छ पेयजल और हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा, खल-चोकर देने और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय केयरटेकर उपस्थित मिले।

इसके अलावा, पशु चिकित्सा अधिकारी डूंगर, डॉ. वैभव आर्य द्वारा अस्थायी गौआश्रय स्थल रायपुर अटेरना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौआश्रय स्थल की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts