15 साल की नाबालिग का अपहरण-मुकदमा दर्ज .

बांदा। जनपद में एक बार फिर नाबालिग बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। बदौसा थानांतर्गत ग्राम पंचायत दुबरिया से बुधवार की रात एक 15 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो जाने से हड़कंप मच गया है।मामले में पीड़िता की माँ ने गांव के ही एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है।दुबरिया के मजरा केवटन पुरवा निवासी एक महिला ने 20 अगस्त गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी। महिला ने बताया कि 16 अगस्त दिन बुधवार की रात लगभग 11 बजे उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी घर से अचानक गायब हो गई।परिजनों ने रात भर गांव और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।पीड़ित माँ ने तहरीर में दुबरिया के मजरा केवटन पुरवा निवासी लल्लू केवट के पुत्र कृष्णा एवं एक अज्ञात के विरुद्ध अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बालिका की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और किशोरी की तलाश तेज कर दी गई है। सूत्रों की माने तो लड़की के घर में लड़के का आना जाना था, दोनों के बीच प्रेम की कहानी बुनी जा रही थी, प्रेम के चलते दोनों एक दूसरे के साथ परिवार को बिन बताए कही एक साथ चले गए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts