खतौली उपजिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें, त्वरित निस्तारण के निर्देश

मुजफ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी ने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। सभी शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी ने अधीनस्थ कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को निष्पक्षता से सुना जाए और दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आगंतुक को परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाए। कार्यालय स्तर पर मामलों के निस्तारण पर विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts