मुजफ्फरनगर में विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री ने दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर नगर विधायक और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के नेतृत्व में शहर के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने जिलाधिकारी, एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट, पालिका अध्यक्ष, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग के अभियंता, एसपी ट्रैफिक, विद्युत विभाग, जल निगम सहित अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर समस्याओं का निरीक्षण किया।

मेरठ रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर के विकास कार्यों की प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा हुई। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। खालापार, प्रेमपुरी पुलिस चौकी, आबकारी रोड, शामली रोड, हनुमान चौक, अहिल्याबाई मार्ग, रामलीला टिल्ला क्षेत्र, काली नदी की सफाई, अंसारी रोड और विश्वकर्मा चौक समेत कई स्थानों पर विकास योजनाओं का जायजा लिया गया। इसके अलावा, सड़कों के चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण, जल निकासी, डिवाइडर निर्माण, मल्टीपरपज हॉल, स्ट्रीट वेंडर्स के पुनर्वास, पार्किंग व्यवस्था और ई-रिक्शा संचालन जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

मंत्री ने कहा कि नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद नए जुड़े क्षेत्रों में भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करें, ताकि विकास कार्यों में दोहराव न हो और समय की बचत हो। साथ ही, सड़क निर्माण से पहले ही गैस और पानी की पाइपलाइन डालने के निर्देश दिए, ताकि बाद में सड़कें न खोदी जाएं और जनता को असुविधा न हो।

इसके अलावा, उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों के उद्घाटन पत्थरों पर तिथि अंकित की जाए, ताकि समय पर अनुरक्षण किया जा सके और विकास कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts