बूढ़ादाना महोत्सव में कवि सम्मेलन, अजय अंजाम को ग्रामश्री गौरव सम्मान

औरैया जिले के बूढ़ादाना गांव में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय कवि अजय अंजाम को ग्रामश्री गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। ग्रामीण श्रोता देर रात तक कविताओं का आनंद लेते रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर राघव मिश्र, नगरपालिका अध्यक्ष औरैया अनूप गुप्त और ब्लॉक प्रमुख रम्पुरा अजीत सिंह ने मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

बूढ़ादाना गांव के निवासी अजय अंजाम को विभिन्न चैनलों और देशभर के मंचों पर काव्यपाठ कर गांव का नाम रोशन करने के लिए यह सम्मान दिया गया। कवयित्री मीरा तिवारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। निर्मल पांडेय ने अपनी कविता “शुभ चंद्र की धवल चांदनी नाव जल थल चाचू” से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। सात्विक नीलदीप ने “मुहब्बत अब तू छुट्टी पर चली जा, मंदिरों पर मुझे कुछ शेर कहने हैं” की प्रस्तुति दी, जबकि प्रीति पांडेय ने “आपको मना है जब से देवता मंदिरों में आप ही दिखने लगे” से वाहवाही बटोरी।

गौरव चौहान की पंक्तियां “संसद के खुदाओं में नहीं दम जो हिला दे, यह मुल्क शहीदों की चिताओं पर टिका है” ने देशभक्ति की भावना जागृत की। गिरधर खरे, अखिलेश द्विवेदी और वीरेंद्र तिवारी ने भी काव्यपाठ किया। ग्राम प्रधान मोहित सिंह ने सभी कवियों को उत्तरीय और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अजय अंजाम ने किया। महोत्सव के तहत शुक्रवार को विशाल दंगल और भंडारे का आयोजन होगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts