अलवर में ऑनलाइन ठगी के खिलाफ व्यापारियों का विरोध, कार्रवाई न होने पर शहर बंद की चेतावनी

अलवर में साइबर पुलिस थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। 16 फरवरी को जिला अध्यक्ष रमेश जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। फॉर्म गणपति टेंडर्स के संचालक राजेश निहलानी के बैंक खाते (इंडसइंड बैंक, बिजली घर सर्किल, अलवर) से अज्ञात लोगों द्वारा तीन ट्रांजैक्शन कर 5 लाख 8 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। उन्होंने बताया कि घटना के दस दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। व्यापारियों ने सात दिन का अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी है कि यदि ठगों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अलवर शहर बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts