ग्रामीण उद्योग को बढ़ावा: माटी कला एवं लघु उद्योग योजनाओं के तहत लाभार्थियों को वितरित किए गए उपकरण

उत्तर प्रदेश माटी कला उद्योग के तत्वाधान में जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने किया। कार्यक्रम में ग्रामीण लघु उद्योग से जुड़ी रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और लाभार्थियों को विद्युत चलित चाक तथा पॉपकॉर्न मशीन वितरित की गई। विद्युत चलित चाक के लिए 20 और पॉपकॉर्न मशीन के लिए 10 लाभार्थियों का चयन किया गया, जिन्हें आज लाभान्वित किया गया। साथ ही, 18 ग्राम प्रधानों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया और माटी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विशेष अनुरोध किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. वीरपाल निर्वाल ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में माटी कला और स्थानीय उत्पादों के माध्यम से महिलाएं, युवा और कम संसाधन वाले लोग अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने सरकार द्वारा गरीब वर्ग, महिलाओं और बेरोजगारों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इससे पूर्व, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सोम प्रकाश ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में विद्युत चलित चाक से निर्मित मिट्टी के बर्तनों का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व ग्राम विकास अधिकारी राजबीर सिंह, पूर्व सहायक विकास अधिकारी टी.पी. सिंह, श्रीमती अर्चना चौधरी, रविंद्र चौधरी, ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी, विभिन्न ग्रामों के प्रधान एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts