सहारनपुर में शिविर में कांवड़ियों को भोजन प्रदान करते रोटरी क्लब सेंट्रल के पदाधिकारी।
सहारनपुर। रोटरी क्लब सेंट्रल द्वारा अंबाला रोड स्थित स्थान पर कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ रोटरी के सहायक गवर्नर श्री सिकंदर बत्रा ने फीता काटकर किया। शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन प्रसाद, विश्राम स्थल तथा चिकित्सा सुविधा की समुचित व्यवस्था की गई। क्लब की ओर से सभी सदस्यों ने सपरिवार इस सेवा कार्य में भाग लिया और कांवड़ियों की सेवा में पूर्ण समर्पण दिखाया। क्लब अध्यक्ष डॉ. गिरीश डंग ने जानकारी दी कि रोटरी क्लब सेंट्रल द्वारा यह सेवा शिविर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। क्लब सचिव रामणिक सचदेवा ने बताया कि शिविर में भोजन के साथ-साथ शीतल पेय पदार्थों की भी उत्तम व्यवस्था की गई है, जिससे कांवड़ यात्रियों को राहत मिल सके। कार्यक्रम में क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश कपूर, सुनील भगत, विजय भसीन, दक्ष चड्ढा, विकास निझावन, अनिल पांडव, अर्शी सचदेव, डॉ. सुजाता डंग, डोना बत्रा, डॉ. अमित चैहान, डॉ. शोभित माथुर, अशोक खुराना, देवेंद्र वाधवा, अंजलि भसीन, बरखा माथुर, शेफाली निझावन, माला पांडव सहित अनेक सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे और शिविर संचालन में सक्रिय योगदान दिया।















