भोले बाबा की भक्ति में ही शक्ति: चै. नीरपाल रालोद द्वारा श्रद्धालुओं को पवित्र गंगा जल का वितरण

भोले बाबा की भक्ति में ही शक्ति: चै. नीरपाल
रालोद द्वारा श्रद्धालुओं को पवित्र गंगा जल का वितरण

सहारनपुर में कांवड़ियों को गंगाजल वितरित करते रालोद पदाधिकारी। श्रावण मास की पुण्य बेला में राष्ट्रीय लोकदल ने श्रद्धालुओं की सेवा हेतु पवित्र गंगा जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। शाकुंभरी विहार के सामने दिल्ली रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम में रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री चैधरी नीरपाल सिंह ने स्वयं गंगाजल वितरित किया और शिवभक्तों को शुभाशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर चै. नीरपाल सिंह ने कहा कि सावन का पवित्र महीना भोलेनाथ की आराधना के लिए सर्वश्रेष्ठ समय होता है। जो भक्त इस माह सच्चे मन से भगवान शिव का स्मरण करते हैं, उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-शांति का वास होता है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है, इसी सोच के साथ राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता कांवड़ सेवा में जुटे हैं। भोले बाबा की भक्ति में ही सच्ची शक्ति है, और मां गंगा का आशीर्वाद सारे दुखों का नाश करता है। कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चैधरी, जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, चै. अरविन्द मलिक, रुपिन चैधरी, आरिफ मलिक, मनोज मलिक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts