जनकपुरी को मिली नई सौगात: 3.58 करोड़ की लागत से बना सामुदायिक केंद्र लोकार्पित

मुजफ्फरनगर, रूडकी रोड पर मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 3.58 करोड़ रुपये की लागत से बने कल्याण मंडप भवन का लोकार्पण नगर विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने संयुक्त रूप से किया। मंत्री ने कहा कि यह भवन गरीब, बेसहारा और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए सामुदायिक आयोजनों का केंद्र बनेगा। इसे मुख्यमंत्री की जनकपुरी क्षेत्र को बड़ी सौगात बताया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर अंत्योदय के लक्ष्य पर कार्य कर रही है। विकास के साथ-साथ संस्कृति और विरासत का संरक्षण भी सरकार की प्राथमिकता में है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts