मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक, डीएम ने बैंकों को लंबित पत्रावलियां शीघ्र निस्तारित करने के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने योजना के अंतर्गत बैंकों में लंबित पत्रावलियों की समीक्षा करते हुए सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि कोई भी पत्रावली पेंडिंग में न रखी जाए।

उन्होंने कहा कि सभी पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनपद को प्राप्त लक्ष्य पूर्ण करते हुए बेरोजगार युवाओं को ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वयं का उद्योग स्थापित करने में बैंकों को सक्रिय सहयोग देना होगा।बैठक में उपयुक्त उद्योग जेस्मिन सहित भारतीय स्टेट बैंक भोपा, मीरपुर, पंजाब नेशनल बैंक भूड़, खतौली, बिरलसी, गालिबपुर, मीरापुर, एचडीएफसी बैंक खतौली आदि के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts