बांदा: जैन मंदिर में विश्व णमोकार महामंत्र दिवस का आयोजन, 108 देशों में एक साथ हुआ जाप

बांदा शहर के छोटी बाजार स्थित जैन मंदिर में णमोकार महामंत्र विश्व दिवस का भव्य आयोजन हुआ। इस पावन अवसर पर जैन धर्मावलंबियों ने मंदिर में पहुंचकर एक साथ जाप और पाठ किया। यह आयोजन सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक विश्व के 108 देशों में एक साथ हुआ। इसका उद्देश्य विश्व शांति और जगत कल्याण को समर्पित था।

णमोकार महामंत्र में अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधुओं की स्तुति की जाती है। इस मंत्र के जप से मानसिक और आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। यह दिवस आत्मशुद्धि, सहिष्णुता और सामूहिक कल्याण के विचारों पर चिंतन का अवसर प्रदान करता है।

इस आयोजन में अध्यक्ष प्रकाश चंद जैन (मैनेजर साहब), महामंत्री योगेश जैन, प्रकाश जैन दादा, अशोक जैन, दिनेश जैन, रत्नेश जैन, राजेंद्र जैन, सुरेंद्र जैन, टिंकल जैन, राहुल जैन, संतोष जैन, मीडिया प्रभारी दिलीप जैन समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और समाजजन उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts