इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने बताया क्यों नहीं छोड़ पा रहीं स्मोकिंग, दिया मजेदार जवाब

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इन दिनों अपने एक मजेदार बयान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में गाजा शिखर सम्मेलन के दौरान तुर्किए के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन ने मेलोनी को धूम्रपान न करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि स्मोकिंग सेहत के लिए नुकसानदेह है और यह छोड़ देनी चाहिए। इस पर मेलोनी ने मुस्कुराते हुए ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। मेलोनी ने कहा, “अगर मैं स्मोकिंग छोड़ दूं, तो मैं किसी को मार सकती हूं।” उनके इस जवाब पर सब हंसने लगे और माहौल हल्का हो गया।

मेलोनी का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई यूजर्स ने उनके जवाब को “ईमानदार और मजेदार” बताया, तो कुछ ने कहा कि यह उनके सशक्त और आत्मविश्वासी व्यक्तित्व को दर्शाता है। जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं और अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वह कई बार सार्वजनिक मंचों पर अपने विचार स्पष्ट और निर्भीकता से रखती हैं।

मेलोनी ने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, लेकिन कई बार तनावपूर्ण परिस्थितियों में यह उनकी आदत बन गई है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि “स्मोकिंग छोड़ना उनके लिए राजनीति छोड़ने से भी कठिन है।” उनके इस बयान पर लोगों ने खूब प्रतिक्रियाएं दीं और सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से शेयर की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts