india vs england 4th test at ranchi rohit sharma cheteshawar pujara double century in this ground | IND vs ENG : रांची में भी अंग्रेजों की खैर नहीं, दे दनादन बनेंगे रन

rohit sharma- India TV Hindi

Image Source : GETTY
रांची में भी अंग्रेजों की खैर नहीं, दे दनादन बनेंगे रन

India vs England 4th Test : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में अब चौथे मुकाबले की बारी है। सीरीज का तीसरा मैच आज यानी 19 फरवरी को खत्म होना था, लेकिन भारत ने 4 ही दिन में इंग्लैंड को 434 रनों से हराकर रिकॉर्ड बना दिया। अब रांची में 23 फरवरी को सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जाएगा। रांची में अब तक जो टेस्ट मैच खेले गए हैं, उसके रिकॉर्ड को देखें तो पता चलता है कि यहां रनों का अंबार खड़ा होता है। यानी अंग्रेज टीम को यहां भी राह​त मिलने की उम्मीद नजर नहीं आती है। 

रांची में अब तक खेले गए हैं 2 टेस्ट मुकाबले 

रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम पर अब तक केवल 2 ही टेस्ट खेले गए हैं। जिसमें से एक मैच भारत ने जीता है और दूसरा मैच बराबरी पर यानी ड्रॉ पर छूटा है। हालांकि इंग्लैंड की टीम पहली बार रांची के इस स्टेडियम पर खेलने के लिए उतरेगी। रांची में पहला टेस्ट मैच साल 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। इसमें इतने रन बन गए कि मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया। ये वही मैच है, जिसमें भारत ने 600 से ज्यादा रन बनाकर पारी को ​घोषित कर दिया था। इसमें भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने शानदार दोहरा शतक जमाया था, वहीं रिद्धिमान साहा ने शतकीय पारी खेली थी। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा ने जड़ा था दोहरा शतक 

इसके बाद इस स्टेडियम पर दूसरा मुकाबला 2019 में खेला गया। इसमें भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने थीं। इस बार भारत ने साउथ अफ्रीका को पारी और 202 रनों से बड़ी मात दी थी। इस मैच में भारत के रोहित शर्मा ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 212 रन की धांसू पारी खेली थी। वहीं अजिंक्य रहाणे ने भी शतक जमाया था। भारत ने 497 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। लेकिन इसके बाद दोनों पारियों में साउथ अफ्रीका की टीम इतने रन नहीं बना सकी और पारी से हार गई। 

रांची में भारतीय बल्लेबाज बना सकते हैं फिर से कई कीर्तिमान 

इस तरह से देखें तो भारत की ओर से दोनों टेस्ट मैचों में कम से कम एक डबल सेंचुरी औ एक सेंचुरी आई है। इससे समझा जा सकता है कि यहां खूब रन बनाते हैं। भारतीय टीम के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अभी पिछले ही मैच में दोहरा शतक लगाकर आए हैं, वहीं रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाया है। यानी भारतीय टीम के बल्लेबाज शानदार फार्म हैं और यहां अगर पिच अच्छी मिल गई तो फिर से बड़ा स्कोर टांगने में भारतीय बल्लेबाज कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में अंग्रेज गेंदबाज उनका सामना कैसे करेंगे, ये देखना काफी दिलचस्प हो सकता है। अभी फिलहाल इंतजार कीजिए चौथे टेस्ट का, जिसमें एक बार​ फिर से कई बड़े बड़े कीर्तिमान बन सकते हैं। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

IPL इतिहास में इस खिलाड़ी ने फेंके हैं सबसे ज्यादा ओवर, 700 के बिल्कुल करीब

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में होने वाली जा रही है इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, किस पर गिरेगी गाज

Latest Cricket News

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts